53
posts/2022-07-20-chhavi.org
Normal file
53
posts/2022-07-20-chhavi.org
Normal file
@@ -0,0 +1,53 @@
|
||||
---
|
||||
title: छवि
|
||||
author: AlpaViraam
|
||||
tags: poetry, hindi
|
||||
---
|
||||
आधी रात पश्चात की कुछ स्वलिखित पंक्तियाँ।
|
||||
#+begin_export html
|
||||
<!--more-->
|
||||
#+end_export
|
||||
-----
|
||||
#+begin_verse
|
||||
स्वप्न मगन था मन मेरा
|
||||
निद्रा तोड़ जागे अवचेतन विचार
|
||||
स्वेद अधीन कमजोर तन काँप उठा
|
||||
क्या था यह असाधारण व्यवहार।
|
||||
जटिल चिंतन करने मजबूर हुआ मन
|
||||
समय निरंतर बढ़ रहा था
|
||||
व्याकुल था चित्त मेरा उस सुबह
|
||||
जिस सुबह अपनी छवि ढूंढ रहा था।
|
||||
|
||||
भारी विचलित था मन मेरा
|
||||
काम में व्यस्त होने को तैयार
|
||||
आलस दोष जागृत हुआ
|
||||
अपूर्ण रह गया आवश्यक काम।
|
||||
महत्त्वहीन कार्यों से आकर्षित हो
|
||||
विपरीत दिशा में कूद रहा था
|
||||
सुस्त था मन मेरा उस दोपहर
|
||||
जिस दोपहर अपनी छवि ढूंढ रहा था।
|
||||
|
||||
भीतर सो गया था मन मेरा
|
||||
कार्य प्रति मान चुका था हार
|
||||
व्यर्थ लगे अब तो जग सारा
|
||||
दार्शनिक दृष्टि ने किया प्रहार।
|
||||
बहानों अधीन ही सुखी था
|
||||
शून्यताग्रस्त संसार सराह रहा था
|
||||
क्लांतिकृत था मन मेरा उस संध्या
|
||||
जिस संध्या अपनी छवि ढूंढ रहा था।
|
||||
|
||||
भविष्यवादी था मन मेरा
|
||||
कल निश्चित होगा दोगुना काम
|
||||
कल तो न देखा है मैंने
|
||||
वर्तमान नैतिकता पर उठा सवाल।
|
||||
कर्तव्यों से छिप रहा था
|
||||
कुशलता अपनी भूल रहा था
|
||||
कायर था मन मेरा उस रात
|
||||
जिस रात अपनी छवि ढूंढ रहा था।
|
||||
|
||||
इतना बलहीन इतना तुच्छ
|
||||
क्यों अपनी छवि ढूंढ रहा था
|
||||
वस्तुनिष्ठ सत्य को त्याग कर
|
||||
क्यों निरर्थक में अर्थ ढूंढ रहा था।
|
||||
#+end_verse
|
||||
-----
|
Reference in New Issue
Block a user